आगरा में दीवानी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
आगरा। मंगलवार को दीवानी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में एक बजे बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है। पुलिस फोर्स के साथ ही सुरक्षा कर्मी और बम निरोधक दस्ता दीवानी पहुंच गए हैं। दीवानी परिसर की जांच की जा रही है और लोगों को बाहर निकालने के साथ ही एनाउंसमेंट किया जा रहा है।