आगरा में प्री-मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

आगरा में प्री-मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

आगरा में प्री-मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

आगरा में कस्तूरबा बालिका विद्यालय किरावली में प्री-मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कन्या सुमंगला योजना, वोटर कार्ड में सुधार, आयुष्मान कार्ड, और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में उपस्थित नयाब तहसीलदार सुश्री शुभ्रा अवस्थी ने कन्या सुमंगला योजना और वोटर कार्ड में सुधार के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ विभाग से उपस्थित डॉक्टर सुश्मिता ने सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन और आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी प्रदान की।

महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती पूजा कुशवाहा ने गर्ववती महिलाओं को पुष्टाहार खाद्य सामग्री और सरकार के द्वारा निर्धारित मासिक शुल्क दिए जाने वाली योजना के बारे में जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण श्री देवेंद्र वर्मा ने राशन कार्ड और आयुष्मान, 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के पात्र होने के बारे में अवगत कराया।

शिविर में उपस्थित लोगों को बताया गया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग में उपस्थित होकर या फिर जन सेवा केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

video

Pages