उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की "रु-ब-रु" पहल: सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की "रु-ब-रु" पहल: सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की "रु-ब-रु" पहल: सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बताया कि "रु-ब-रु" एक अभिनव, संवाद-आधारित पहल है, जो लैंगिक समानता, अधिकारों एवं सामाजिक परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस अधिकारियों और छात्रों के बीच संरचित एवं आमने-सामने की सार्थक बातचीत को बढ़ावा देती है।

इस पहल का उद्देश्य लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ना तथा विद्यार्थियों की दैनिक सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का समाधान करना है। पुलिस अधिकारी छात्रों को यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, बाल संरक्षण सहित विभिन्न लैंगिक कानूनों, सुरक्षा प्रावधानों एवं रिपोर्टिंग तंत्रों की सरल और प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करते हैं।

इस पहल ने अब तक स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 30,000 से अधिक छात्रों तक पहुँच बना चुकी है, जो इसके व्यापक प्रभाव को दर्शाता है। कार्यक्रम का विस्तार अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय कर्मियों एवं बस चालकों तक किया गया है, जिससे बच्चों और किशोरों के आसपास एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं उत्तरदायी वातावरण निर्मित हो सके।

video

Pages