छात्रा की हत्या के बाद शव यमुना किनारे फेंका गया
आगरा:- एत्मादपुर थाना क्षेत्र की एक 9वीं कक्षा की छात्रा का शव गुरुवार रात 2:00 बजे डौकी क्षेत्र में तनौरा गांव के पास यमुना किनारे मिला है। छात्रा 10 फरवरी से लापता थी, जिसके बाद उसके पिता ने एत्मादपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।