डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने लॉन्च की समर्थ गाइड पोर्टल की वेबसाइट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने लॉन्च की समर्थ गाइड पोर्टल की वेबसाइट

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने लॉन्च की समर्थ गाइड पोर्टल की वेबसाइट

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि द्वारा मंगलवार को समर्थ पोर्टल के सुगम एवं सफल संचालन हेतु समर्थ गाइड पोर्टल की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है. इस वेबसाइट को विश्वविद्यालय की समर्थ टीम द्वारा तैयार किया गया है.

इसके माध्यम विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों (विद्यार्थी एवं सम्बद्ध महाविद्यालय), शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट dbrau.ac.in के अन्दर समर्थ के लोगो पर जाकर समर्थ गाइड के बटन को दबाने के बाद समर्थ पोर्टल के सभी मॉडयूल जैसे कि परीक्षा फार्म, एबीसी आईडी का निर्माण, अवकाश के लिए आवेदन, आन्तरिक अंक अपलोड करने हेतु एवं अन्य मॉडयूलों को सुचारू रूप से उपयोग करने के लिए महत्वपूर्ण चरण व उससे सम्बन्धित वीडियों अवलोकित किये जा सकते है.

कुलपति प्रो. आशुरानी शुक्ला ने बताया कि यह समर्थ गाइड निम्न माध्यम से भी देखी जा सकती है. यह वेबसाइट डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के हितधारकों के लिए भी उपयोगी होगी.

video

Pages