आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर विभाग की रेड - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर विभाग की रेड

आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर विभाग की रेड

आगरा में एक रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर विभाग की रेड पड़ी है। विभाग ने कंपनी के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ जांच की है, जिसमें 50 अधिकारी शामिल हैं। आयकर विभाग की टीमें दोपहर 2 से 3 बजे के बीच कंपनी के हाथरस रोड स्थित कारपोरेट ऑफिस पर पहुंची। इसके अलावा सेल्स और साइट कार्यालयों पर भी विभाग की टीमों द्वारा आय-व्यय और अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी की आशंका है ।

इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीमों ने कंपनी के लैपटॉप, कंप्यूटर, हार्डडिस्क और अन्य दस्तावेजों को जब्त किया है। विभाग को संदेह है कि कंपनी ने महंगी संपत्तियों को सस्ती दिखाकर कर चोरी की है।

video

Pages