एक बार फिर होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास अब बहनोई के साथ हो गई फरार. फिर अजब-गजब हालात
अलीगढ़:-अप्रैल 2025 में अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर से एक अजब गजब मामले ने पूरे देश में चर्चा बटोरी थीं. यहां रहने वाली एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी. दादों थाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला में रहने वाले राहुल की शादी महिला की बेटी के साथ तय हुई थी. सगाई के बाद राहुल अपनी होने वाली पत्नी और उसकी मां से नियमित रूप से फोन पर बात करने लगा. धीरे-धीरे इस बातचीत ने अजब मोड़ तब अपना लिया जब राहुल का अपनी ही होने वाली सास के साथ प्रेम संबंध हो गए. बेटी की शादी से 12 दिन पहले ही सास अपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई।
एक दूसरे के साथ रहने वाले राहुल और अपना देवी
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राहुल और अपना देवी की तलाश में बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया. कुछ दिनों बाद दोनों खुद ही थाना दादों पहुंच गए. पुलिस ने दोनों को थाना मडराक बुलाया. यहां राहुल और अपना देवी ने एक दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार की. पुलिस ने दोनों की सहमति और लिखित बयान के आधार पर छोड़ दिया. इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे.
10 महीने बाद बहनोई के साथ फरार हो गई अपना देवी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब इस मामले में एक बार फिर से नया मोड आया है. साथ-साथ रहने वाले राहुल और अपना देवी का यह रिश्ता 10 महीने तक ही चला. इस बार महिला अपना देवी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है. राहुल ने बताया कि वह अपना देवी के साथ बिहार में रहने लगा और यहां कपड़े बेचने का काम करता है. इसी दौरान पत्नी अपना देवी का बहनोई यहां आया और अपना देवी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई।
राहुल परेशान, पुलिस कर रही जांच
होने वाली सास से पत्नी बनी अपना देवी के बहनोई के साथ फरार हो जाने से राहुल बड़ा परेशान है. उसने कहा कि वह रिश्तों के इस उलझे जाल में पूरी तरह फंस गया है और उसे समझ नहीं आ रहा कि वह आगे क्या करे. इधर शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. फरार महिला की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।