पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का आयोजन

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतापपुरा स्थित रमाना ग्रैंड में समर्पण दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह कार्य मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा संगठन महामंत्री उत्तर प्रदेश केशो मेहरा, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह तथा भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के विचारों और आदर्शों के अनुरूप आज केंद्र एवं विभिन्न प्रदेशों में भाजपा सरकार गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केशो मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि “एकात्म मानववाद के माध्यम से भारतीय संस्कृति, स्वदेशी चिंतन और समग्र विकास का मार्ग दिखाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण को मानव-केंद्रित दृष्टि प्रदान करते हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, घर-घर शौचालय, आवास योजना और मुद्रा लोन जैसी योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की ही सजीव अभिव्यक्ति हैं।

भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की सेवा तन, मन, धन और पूर्ण लगन के साथ करें तथा राष्ट्र प्रथम की भावना से जनसेवा में जुटे रहें। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केशो मेहरा, चौधरी उदयभान सिंह, राजकुमार गुप्ता, रामबाबू हरित, अरुण पाराशर, निर्मला दीक्षित, महेश शर्मा, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, राजेश गोयल, सुधीर राठौर, अनिल सारस्वत, शैलू पंडित, मनमोहन कुशवाह, प्रेम सिंह धाकड़, राहुल जैन, विजय बंटी, जय सिंह सरदारा, मनीष अग्रवाल, हिमांशु मिश्रा, विवेक लोधी, विपिन उपाध्याय, आदित्य अग्रवाल, राजेश प्रजापति, प्रमोद सिंह वाल्मीकि, अशोक अग्रवाल, उपमा गुप्ता, प्रवीणा राजावत, सिंधु गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

video

Pages