ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा,एसडीएम से शिकायत
जनपद आगरा:-तहसील एत्मादपुर के गांव नगला जसुआ में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है और आम रास्ते को बंद कर निर्माण किया जा रहा है इसको लेकर समस्त ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है और उपजिलाधिकारी एत्मादपुर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है ।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जसुआ निवासियों का कहना है कि ग्राम सभा की जमीन पर राहुल पुत्र अमर सिंह द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर आम रास्ता को बंद कर उस पर अवैध निर्माण कर रहा है ।जिसकी शिकायत कई बार की गई है लेकिन इस दबंग पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है ।मौके पर कानूनगो भी पहुंचे और जांच पड़ताल कर निर्माण बन्द करने की बोलकर चले गए लेकिन दबंग राहुल द्वारा निर्माण बन्द नहीं किया गया ।ग्रामवासियों का कहना है कि ग्राम प्रधान की भी मिलीभगत है इस घटना को लेकर समस्त ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है सभी लोगों ने शिकायती पत्र देकर उपजिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है ।