मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी हुई सम्पन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी हुई सम्पन्न

मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी हुई सम्पन्न

आगरा में मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के फल, शाकभाजी, पुष्पों के प्रदर्श और फूलों से बनी आकृतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने पुष्प प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रदर्शनी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, होटल अमर विलास, होटल जे०पी० पैलेश आगरा, मुगल शेरेटन एवं उद्यान विभाग के इकाई प्रभारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

उद्यान विभाग के उप निदेशक मुकेश कुमार ने प्रदर्शनी आयोजकों को उनके सफल प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रकृति के सौम्य स्वरूप की जानकारी होने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी सहायता मिलती है।

video

Pages