दाऊजी मिष्ठान भंडार नुनिहाई स्थिति जीएसटी टीम की छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

दाऊजी मिष्ठान भंडार नुनिहाई स्थिति जीएसटी टीम की छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

दाऊजी मिष्ठान भंडार नुनिहाई स्थिति जीएसटी टीम की छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

 
आगरा: राज्य कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने शहर में दाऊजी मिष्ठान भंडार के नुनिहाई स्थित व अन्य प्रतिष्ठानों पर एक साथ टीम ने पहुंचकर जांच कार्रवाई की, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचते ही प्रतिष्ठान में मौजूद लोगों को हटाकर जांच शुरू की और कंप्यूटर, लैपटॉप सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। टीम द्वारा खातों की बिलिंग सिस्टम और लेन-देन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में लेखा-जोखा में अनियमितता और संभावित टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए डिजिटल डेटा और दस्तावेजों के विस्तृत विश्लेषण के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
छापेमारी की इस कार्रवाई से आसपास के व्यापारियों में भी हलचल देखी गई और कई दुकानदार अपने रिकॉर्ड व्यवस्थित करते नजर आए। विभाग ने संकेत दिए हैं कि कर चोरी के खिलाफ आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

video

Pages