पीएम श्री बल्हैरा अकोला के शुभम ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप
आगरा:- बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में जनपद के पीएम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आरबीएस महाविद्यालय के ग्राउंड पर किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने मसाल प्रज्वलित कर किया। गत वर्ष के चैंपियन शुभम ने सभी को खेलों की शपथ दिलाते हुए मशाल को पूरे खेल प्रांगण में लेकर दौड़ लगाई । आज कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बल्हैरा के शुभम ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ में बल्हैरा के शुभम ने प्रथम 400 मीटर में भी बलेरा के बल्हैरा प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में नयावांस फतेहपुर सीकरी के वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तस्तरी फेंक में खेड़ा हाजीपुर के रितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती 35 किलोग्राम वर्ग में खंदोली के राज ने प्रथम, 38 किलोग्राम वर्ग में खंदोली के हर्ष प्रथम 35 से 38 किलोग्राम वर्ग में शमशाबाद के कुणाल ने प्रथम, 41 से 44 किलोग्राम वर्ग में अकोला के लोकेश ने प्रथम तथा 44 से 48 किलोग्राम वर्ग में फतेहाबाद के दिलकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में खानपुर के पंकज ने प्रथम जबकि बालक वर्ग खो-खो में फतेहपुर सीकरी ने प्रथम व अकोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी में नयावास फतेहपुर सीकरी ने प्रथम व रुजौली फतेहपुर सीकरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।वॉलीबॉल में नयावास फतेहपुर सीकरी ने प्रथम व खंडोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में एत्मादपुर आलिया ने, 200 मीटर में सुशीला फतेहाबाद, 400 मीटर में प्राची खेरागढ़, 600 मीटर में खुशी अकोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में वर्षा फतेहपुर सीकरी ने प्रथम, तस्तरी फेंक में अकोला की उपासना ने प्रथम लंबी कूद में खेडा हाजीपुर खंदोली की उमा ने प्रथम खो-खो में फतेहपुर सीकरी ने प्रथम एवं खंदौली आंवलखेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कबड्डी में फतेहपुर सीकरी ने प्रथम एवं द्वितीय दोनों स्थान प्राप्त किए। लोक नृत्य में नयावास फतेहपुर सीकरी ने प्रथम व रुजौली फतेहपुर सीकरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि लोकगीत में नयावास फतेहपुर सीकरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । योग में रुजौली फतेहपुर सीकरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने सभी प्रतिभाग करने वाले छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में विजई होने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रकाश यादव तथा जिला व्यायाम शिक्षिका शिखा झींगरन, जिला स्काउट मास्टर लाखन सिंह गाइड कैप्टन भावना सिंह, ब्लॉक पीटीआई कविता झींगरन, शशि प्रभा , उमेश यादव, विवेक यादव दिनेश पाराशर, प्रदीप यादव, अरुण दिवाकर, रवि वर्मा, संजीव मित्तल, अश्वनी, रवि विमल, संजय, मनजीत अमित दुबे, पूजा, अशोक कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा समापन के अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, संजीव कुमार सत्यार्थी जिला समन्वय प्रशिक्षण कुलदीप तिवारी तथा ज्ञानेंद्र सिंह चौहान रवि शंकर शुक्ला आदि ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।