तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का समापन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का समापन

तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का समापन

आगरा:-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आयोजित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रतिदीप्त मॉड्यूल आधारित सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का आज समापन हो गया। समापन के अवसर पर सेवारत प्रभारी डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ तभी है जब इसका प्रभाव बच्चों में परिलक्षित हो । उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को अद्यतन रखने के लिए शिक्षक से पूर्व तैयारी आवश्यक है। सामाजिक विज्ञान के तथ्य उसके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है। सामान्य जानकारी एवं भौगोलिक तथा ऐतिहासिक परिदृश्य के विषय में चिंतन एवं मनन का अवसर प्रदान मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव द्वारा सामाजिक विज्ञान के दैनिक जीवन में महत्व एवं इसके अध्यापन हेतु नियमित अध्ययन पर जोर दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल एवं इतिहास के प्रशिक्षण सत्रों का संचालन संदर्भदाता डॉ लक्ष्मी देवी सैनी, मीनू पवार, तेजेंद्र सिंह मीणा, रेनू जायसवाल, द्वारा किया गया। इन सत्रों में सामाजिक विज्ञान शिक्षण की विधाओं के  साथ सामाजिक विज्ञान  में पाठ योजना, नवाचारी शिक्षण विधियां, गतिविधि आधारित शिक्षण रोल प्ले, मानव जीवन में मूल्य, 21वीं साड़ी में कौशल एवं ब्लूम टैक्सोनॉमी, 5 ई आदि के बारे आदि पर विस्तार से संदर्भदाताओं द्वारा समूह चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सत्रों का संचालन किया गया। नोडल प्रभारी रचना यादव ने बताया कि जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाना है । द्वितीय बैच में जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रो के 56 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डब्लू एन मिडिल, सहनोडल डॉ संध्या श्रीवास्तव, प्रवक्ता कल्पना सिन्हा, यशवीर सिंह, लक्ष्मी शर्मा, यशपाल सिंह, संजीव कुमार सत्यार्थी, पुष्पेंद्र सिंह, अबु मुहम्मद आसिफ, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

video

Pages