ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण ने 'तेरह मोरी बांध' दुरुस्थ करवाने को मांगी जानकारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण ने 'तेरह मोरी बांध' दुरुस्थ करवाने को मांगी जानकारी

ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण ने 'तेरह मोरी बांध' दुरुस्थ करवाने को मांगी जानकारी

आगरा:-ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण ने फतेहपुर सीकरी पालिका अध्यक्ष की जन स्वास्थ्य घातक धूल के सूक्ष्म कणों को लेकर जतायी चिंता के बाद 'तेरह मोरी बांध' दुरुस्थ करवाने को जानकारी मांगी है।

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सदस्य-संयोजक टी० टी० जेड० प्रा० श्रीमती एम. अरुन्मोली (IAS) ने तृतीय मण्डल, सिंचाई कार्य, आगरा के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर विस्तृत परीक्षण कर विभाग की स्पष्ट संस्तुति /अभिमत आख्या मंडलायुक्त व अध्यक्ष टी० वि० जेड० प्राधिकरण को यथाशीघ्र उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।

फतेहपुर सीकरी पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शबनम इस्लाम ने 21जनवरी 2026 को पत्र लिखकर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर में 2.5 माइक्रोन या उससे भी छोटे कणों की मौजूदगी के संबंध में जानकारी लाये जाने का उल्लेख करते हुए जन स्वास्थ्य पर इनके प्रतिकूल प्रभाव पडने पर चिंता जतायी थी।

video

Pages