राजकीय हाई स्कूल बलहैरा में मनाया गया प्रथम वार्षिकोत्सव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

राजकीय हाई स्कूल बलहैरा में मनाया गया प्रथम वार्षिकोत्सव

राजकीय हाई स्कूल बलहैरा में मनाया गया प्रथम वार्षिकोत्सव

आगरा:- राजकीय हाई स्कूल बल्हेरा में प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, डिप्टी सीआईओ प्रयागराज पंकज सक्सेना, डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मोबाइल और नशा मुक्ति पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह ने सराहना की।

इस अवसर पर यूथ क्लब, इको क्लब, साइंस क्लब, गणित क्लब, पंख पोर्टल और बोर्ड परीक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या डॉ संध्या श्रीवास्तव ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

video

Pages