22 फरवरी को होगा वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर का आयोजन
आगरा:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा 22 फरवरी 2026 को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा, जिसका उद्देश्य निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियां, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है।
शिविर के सफल आयोजन के लिए 2 फरवरी 2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श बैठक आयोजित की जाएगी।