आगरा में मिलावटी मिठाइयों पर एफएसडीए की कार्रवाई
आगरा में होली से पहले मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की जांच के लिए एफएसडीए द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शाहगंज के भोगीपुरा गुलाब नगर स्थित मां कमला फूड्स प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया गया, जहां से डोडा बर्फी और मिल्क केक के दो नमूने संग्रहित किए गए। जांच में मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 119 किलो मिल्क केक (मूल्य ₹33,320/-) और 90 किलो डोडा बर्फी (मूल्य ₹27,000/-) को नष्ट कर दिया गया।