ग्राम चौपाल का आयोजन, मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा
आगरा - मुख्य विकास अधिकारी, आगरा की अध्यक्षता में विकास खण्ड बिचपुरी की ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कुछ लाभार्थियों द्वारा पेंशन रुकने की शिकायत की गई। इस सम्बन्ध खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया बैंक में केवाईसी न कराये जाने के कारण उक्त लाभार्थियों की पेंशन रुकी है। सभी लाभार्थियों को बैंक जाकर केवाईसी कराने हेतु कहा गया।
ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय के प्रयोग के बारे में ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि सामुदायिक शौचालय नियमानुसार समय से खुलता है और ग्रामवासियों द्वारा इसका प्रयोग किया जा रहा है। चौपाल में आवास हेतु अवशेष लाभार्थी के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि ग्राम पंचायत में 01 ही पात्र लाभार्थी था उसे आवास मिल चुका है। ग्राम में अब कोई आवास हेतु लाभार्थी अवशेष नहीं है।