सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रामलाल वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण
आगरा - सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विनीता सिंह-1 ने रामलाल वृद्धा आश्रम, आगरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में उपस्थित वृद्ध पुरुष, महिलाओ एवं दिव्यांग लोगों से दैनिक गतिविधियों के बारे में, रोजाना दिए जा रहे भोजन, स्वास्थ एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली गई।
वृद्धजनों ने अवगत कराया कि आश्रम में भोजन, स्वास्थ इत्यादि की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है, किन्तु उन्हें सरकार के द्वारा चल रही कल्याण कारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर विनीता सिंह-1 ने आश्रम के कर्मचारी/संचालक को निर्देशित किया कि सभी वृद्धजन महिलाओं, बच्चो एवं पुरुषों के प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को प्रेषित करने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा को पत्र प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें।