आगरा में ठगी का मामला: पति-पत्नी से लाखों के गहने चोरी
आगरा में दयालबाग के रहने वाले पति-पत्नी ठगी का शिकार हो गए। दोनों हाथरस जाने के लिए अबु उलाह दरगाह के पास बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक गाड़ी सवार ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उन्हें गाड़ी में बिठा लिया और उनके लाखों के गहने लेकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, दयालबाग के जयरामबाग में रहने वाले राज कुमार और उनकी पत्नी अनीता 3 फरवरी को हाथरस जा रहे थे। दोनों दोपहर को अबु उलाह दरगाह पर बस का इंतजार करने लगे, तभी एक व्यक्ति गाड़ी से आया और उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए अपने साथ कम पैसों में ले जाने का प्रस्ताव दिया।
गाड़ी सवार ने सुल्तानगंज पुलिया की पार्किंग में गाड़ी रोकी और कहा कि जेवर पहनकर नहीं जा सकते, हाइवे पर वाहन लाने पर चालान हो जाएगा। बातों में फंसाकर शातिर ने उनके गहने उतरवा लिए और उन्हें एक लिफाफा में रख दिए। सील करने के बहाने लिफाफा ले लिया और इस लिफाफे की जगह कंकड़ भरा दूसरा लिफाफा थमा दिया और अपने साथी के साथ भाग गया।