विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, कहा- सदन का समय बर्बाद कर रहे विपक्षी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, कहा- सदन का समय बर्बाद कर रहे विपक्षी

विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, कहा- सदन का समय बर्बाद कर रहे विपक्षी

आगरा में केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष शोर-शराबा कर संसद का कीमती समय बर्बाद कर रहा है, जबकि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कहना कि अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है, सरासर गलत है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के बढ़ते कदमों को स्वीकार कर रही है और हर देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने विपक्ष से सदन में चर्चा करने की अपील की और कहा कि हम हर विषय पर खुलकर चर्चा के लिए तैयार हैं।

video

Pages