आगरा ट्रैफिक पुलिस ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में किया जागरूक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आगरा ट्रैफिक पुलिस ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

आगरा ट्रैफिक पुलिस ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

जनपद आगरा:-डीसीपी ट्रैफिक आगरा सोनम कुमार के निर्देशन में आगरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा श्रीमती बी.डी. जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज आगरा छावनी की छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के विषय में जागरूक किया गया। यातायात नियमों और संकेतों के बारे में पंपलेट वितरित कर जानकारी दी गई और शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा।

आगरा ट्रैफिक पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

video

Pages