इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), आगरा का किया औचक निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), आगरा का किया औचक निरीक्षण

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), आगरा का किया औचक निरीक्षण

आगरा में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे० जे० मुनीर ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य गृह में निवासरत संवासियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेना और उनके कल्याण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था।

निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने किशोरों के आवास, भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जस्टिस महोदय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किशोरों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार किया जाए और उनके पुनर्वास के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित किया जाए।

माननीय न्यायमूर्ति ने किशोरों की व्यक्तिगत समस्याओं और उनकी कानूनी स्थिति को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किशोरों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए और उनके मामलों में विधिक सहायता सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके।

video

Pages