आगरा में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

आगरा में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन

आगरा में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन

आगरा:- पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा में पंख पोर्टल के अंतर्गत "कैरियर गाइडेंस मेले" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका) विश्व प्रताप सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना, महिला सशक्तिकरण पर नाटक, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर नाटिका, कविता और नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रवि इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में करियर से संबंधित जानकारी दी। शाहगंज थाना से मिशन शक्ति की टीम ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा और पुलिस विभाग में करियर से संबंधित जानकारी प्रदान की।

राजकीय पुस्तकालय आगरा के अतिथियों ने छात्राओं को करियर में पुस्तकालय का महत्व बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक और विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विनीता शर्मा ने किया और पंख पोर्टल प्रभारी मीनू पंवार ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया।

video

Pages