बाह विधायक ने 36 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
आगरा:-बाह विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र बाह के अन्तर्गत विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, लघु सेतु, पुलिया कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 36 करोड़ रुपये है।
शिलान्यास किए गए कार्यों में बाह ऊदी मार्ग किलोमीटर -6 से किलोमीटर - 21 तक लंबाई 15.400 किमी, स्वीकृत लगत रु.3407.89 लाख का चौड़ीकरण, एवं सुदृढीकरण का कार्य तथा बाह ऊदी मार्ग के KM-19 में लघु सेतु निर्माण का कार्य, लागत 136.24 लाख एवं बाह ऊदी मार्ग के किलोमीटर -19 से कूकापुर से छोटे का पुरा का नव निर्माण कार्य लागत 77.84 लाख शामिल हैं।