आगरा में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा के मलपुरा पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 08 फरवरी 2026 को वारंटी अभियुक्तों की तलाश अभियान के दौरान की गई। अभियुक्त को थाना मलपुरा के बाहर एक चाय की दुकान से पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेंद्र सिंह गौर पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी कस्बा व थाना मलपुरा, जिला आगर के रूप में हुई है। उसकी अनुमानित आयु 33 वर्ष है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ एसटी नंबर-633/2022 के तहत धारा 506 आईपीसी और 3 (1) द/ध एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत थाना मलपुरा, आगरा में मामला दर्ज है।