आगरा यमुना में बह रहे युवक को पुलिस ने बचाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

आगरा यमुना में बह रहे युवक को पुलिस ने बचाया

आगरा यमुना में बह रहे युवक को पुलिस ने बचाया

आगरा। जवाहर पुल पर गश्त कर रही चौकी रामबाग थाना एत्माद्दौला की पुलिस ने एक युवक को यमुना जी में बहने से बचाया। गेल गैस कर्मचारी धर्मवीर यादव ने 22:35 बजे 112 पर सूचना दी थी कि एक व्यक्ति यमुना जी में बह रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी देवेंद्र दूबे और चौकी प्रभारी रामबाग अरुण बिलगैया ने गोताखोर सनी व सुरेंद्र के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 30 मिनट के अंदर युवक को सकुशल बचाया।

युवक ने अपना नाम लाखन सिंह बताया और कहा कि शराब पीने के कारण उसका पैर फिसल गया था और वह यमुना जी में बह गया था। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल आगरा भेजा और परिजनों को सूचित किया।

video

Pages