केंद्रीय बजट गोष्ठी में ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर हुई चर्चा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

केंद्रीय बजट गोष्ठी में ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर हुई चर्चा

केंद्रीय बजट गोष्ठी में ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर हुई चर्चा

आगरा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट पर विचार गोष्ठी का आयोजन जयपुर हाउस स्थित कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के कैंप कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बजट प्रावधानों पर मंथन करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह बजट किसान, गरीब, महिला और युवा वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। आधारभूत ढांचे, रोजगार और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बजट आत्मनिर्भरता, निवेश और विकास को बढ़ावा देने वाला है, जिससे गांव से शहर तक समग्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। सभी ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

video

Pages