आगरा:थाना खेरागढ़ व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहृत युवती को बरामद कर आरोपी को भी किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

आगरा:थाना खेरागढ़ व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहृत युवती को बरामद कर आरोपी को भी किया गिरफ्तार

आगरा:थाना खेरागढ़ व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहृत युवती को बरामद कर आरोपी को भी किया गिरफ्तार

जनपद आगरा:-जिले के थाना खेरागढ़ में 04 दिसंबर 2024 को वादिया की पुत्री द्वारा अपने घर से शौच के लिए बाहर निकलने और वापस न आने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में थाना खेरागढ़ में मु0अ0सं0 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया, जिसका उद्देश्य अपहृत युवती को बरामद करना और आरोपी को गिरफ्तार करना था। 28 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) में छिपा हुआ है।पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कंचनपुर के ग्राम जरारी मोड से आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि पुत्र राजवीर निवासी ग्राम उलावटी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृत युवती सकुशल बरामद कर ली गई।

इस मामले में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है और गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी मदन सिंह, निरीक्षक विजेंद्र कुमार शर्मा, उ0नि0 अनुज कुमार, उ0नि0 वरदान लाल, उ0नि0 नीरज कुमार, उ0नि0 रवि प्रकाश, उ0नि0 सुमित पाठक, म0उ0नि0 गीता देवी, हे0का0 सुंदर सिंह, और हे0का0 अमित कुमार शामिल थे।

video

Pages