थाना मलपुरा में अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

थाना मलपुरा में अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मलपुरा में अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा:-थाना मलपुरा पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री करते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर टॉप बास देशी शराब बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मनीष पुत्र गीतम सिंह है, जो नगला बसुआ थाना मलपुरा आगरा का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 63/2026 धारा 60(1) आबकारी अधि0 का पंजीकृत किया है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वशिष्ठ, उ0नि0 राजेश कुमार साहू व उ0नि0 विमलेश कुमार, और का0 अंकित कुमार व पीआरडी प्रभुदयाल शामिल थे।

video

Pages