ट्रांस यमुना पुलिस की बड़ी कार्यवाही:छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार
जनपद आगरा:-जिले की थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त मुकेश राणा को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह घटना दिनांक 04.02.2026 को वादिया द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी गई थी कि वादिया के माता-पिता का देहांत बहुत पहले हो गया था, और वह अपने दादी के साथ अपने ताऊ के घर रहती थी। अभियुक्त मुकेश राणा ने वादिया के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। वादिया ने अपने बचाव में ताऊ को धक्का दिया जिसमें उन्हें चोट लग गयी और वादिया के चिल्लाने पर पड़ोसी उसी समय वहाँ पर आ गये, जिन्हें देखकर वादिया के ताऊ मौके से भाग गये।
पुलिस ने इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रांस यमुना पर मुकदमा पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को ईंट मंडी से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश राणा पुत्र स्व० मोहन सिंह निवासी नं0 राधा नगर टेडी बगिया, थाना ट्रांस यमुना आगरा का निवासी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, उ०नि० विक्रांत यादव, उ०नि० हिमांशु सैनी, और है०का० दीप चौधरी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी पेशेवर और त्वरित कार्रवाई से इस मामले को सुलझाया। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार एक अनुभवी और निष्पक्ष अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन कार्यशैली और नेतृत्व से अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश दिया है। उनकी नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक और सफलता हासिल की है, जो अपराधियों के लिए एक बड़ा झटका है।