आगरा में 'AGRA TAJ HALF MARATHON 2026' का आयोजन,इस जगह रुट भी रहेगा डायवर्ट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

आगरा में 'AGRA TAJ HALF MARATHON 2026' का आयोजन,इस जगह रुट भी रहेगा डायवर्ट

आगरा में 'AGRA TAJ HALF MARATHON 2026' का आयोजन

आगरा में 08.02.2026 को सुबह 04:00 बजे से आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में 'AGRA TAJ HALF MARATHON 2026 (ATHM-26)' का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस मैराथन का प्रारंभ एकलव्य स्टेडियम, आगरा से होकर रमाडा कट तक निर्धारित मार्ग पर किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें हाफ मैराथन सहित विभिन्न श्रेणियों की दौड़ आयोजित की जाएगी।

इस आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था की सुचारुता एवं आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित मार्ग पर मैराथन का सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संपादन किया जाना प्रस्तावित है।

आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम से 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी मैराथन एवं 05 किमी मैराथन का आयोजन प्रस्तावित है, जिनके मार्ग निम्नवत हैं:

1. 21.1 किमी हाफ मैराथन का मार्ग: एकलव्य स्टेडियम से प्रारंभ होकर क्लब चौराहा, तारघर चौराहा, करियप्पा चौराहा, अमर सिंह गेट होकर हाथीघाट तिराहा एवं हाथीघाट तिराहा से यू-टर्न लेकर विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी चौराहा, फूलसैय्यद चौराहा, ताज व्यू तिराहा, बसई मंडी, टी0डी0आई0 मॉल, तोरा चौकी होते हुए कलाल खेरिया से यू-टर्न लेकर वापस एकलव्य स्टेडियम पर समाप्त होगी।

2.10 किमी मैराथन का मार्ग: एकलव्य स्टेडियम से प्रारंभ होकर क्लब चौराहा, तारघर चौराहा, करियप्पा चौराहा, अमर सिंह गेट होकर हाथीघाट तिराहा से यू-टर्न लेकर विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी चौराहा, फूलसैय्यद चौराहा से अमर होटल से यू-टर्न लेकर फूलसैय्यद चौराहा, करियप्पा चौराहा, तारघर चौराहा, क्लब चौराहा होते हुए एकलव्य स्टेडियम पर समाप्त होगी।

3. 05 किमी मैराथन का मार्ग: एकलव्य स्टेडियम से प्रारंभ होकर क्लब चौराहा, तारघर चौराहा, पंचवटी चौराहा, करियप्पा चौराहा होते हुए अमर होटल तिराहा से यू-टर्न लेकर वापस एकलव्य स्टेडियम पर समाप्त होगी।

यातायात प्रतिबंध: इस अवधि में भारी वाहनों का आगरा के महानगरीय क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आगरा महानगर क्षेत्र की दिनांक 08.02.2026 को प्रातः 03:00 बजे से आगरा महानगर क्षेत्र के समस्त एंट्री प्वाइंट्स से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में तथा कार्यक्रम की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत नो एंट्री पास / अनुमति पत्र उक्त अवधि के लिए निरस्त किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त उपरोक्त मैराथन मार्ग पर टू व्हीलर,थ्री व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन मैराथन समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

video

Pages