माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन

आगरा:-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आयोजित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रतिदीप्त मॉड्यूल आधारित सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के प्रथम बैच का आज समापन हो गया। समापन के अवसर पर प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ तभी है जब इसका प्रभाव बच्चों में परिलक्षित हो । उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को अद्यतन रखने के लिए शिक्षक से पूर्व तैयारी आवश्यक है। सामाजिक विज्ञान के तथ्य उसके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है। सामाजिक विज्ञान बहुत महत्वपूर्ण विषय है और प्रतियोगी परीक्षाओं में इसका अपना एक विशेष स्थान है। प्रशिक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में सामाजिक विज्ञान की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल एवं इतिहास के प्रशिक्षण सत्रों का संचालन संदर्भदाता डॉ लक्ष्मी देवी सैनी, मीनू पवार, तेजेंद्र सिंह मीणा, रेनू जायसवाल, द्वारा किया गया। इन सत्रों में सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला, सामाजिक विज्ञान में आकलन, सामाजिक विज्ञान शिक्षण की विधाओं साथ सामाजिक विज्ञान में पाठ योजना के बारे आदि पर विस्तार से संदर्भ दाताओं द्वारा समूह चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सत्रों का संचालन किया गया। नोडल प्रभारी रचना यादव ने बताया कि जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों को मिलाकर यह प्रतिदीप्त मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण कुल 161 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है प्रथम बैच में जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रो के 43 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डब्लू एन मिडिल, प्रवक्ता कल्पना सिन्हा, हिमांशु सिंह, यशवीर सिंह, लक्ष्मी शर्मा, यशपाल सिंह, संजीव कुमार सत्यार्थी, पुष्पेंद्र सिंह, अबु मुहम्मद आसिफ, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

video

Pages