आगरा किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में चमके बच्चे
आगरा :-किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एक शानदार आयोजन रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा, "विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा देखकर बहुत खुशी हुई। यह आयोजन बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करता है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करता है।"
विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह मित्तल ने कहा, "हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। विज्ञान प्रदर्शनी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बच्चों को नवाचार और प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।"