क्षेत्रीय उत्पादों को दिलायें वैश्विक पहचान, तभी विकसित भारत की संकल्पना होगी पूरी -योगेंद्र उपाध्याय
आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में दो दिवसीय विकसित भारत @2047 राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भारत आज विकासशील देशों को पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। उन्होंने क्षेत्रीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान किया।
पीएनबी के जोनल मैनेजर देवार्चन साहो ने कहा कि विकसित भारत जीडीपी नंबर मात्र नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की समृद्धि से जुड़ा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस.पी. सिंह ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए हमे जिम्मेदारी लेनी होगी और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी प्रतिबद्ध रहना होगा।