जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न

आगरा:-जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वेटलैंड समिति, और जिला गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में वेटलैंड संरक्षण, वृक्षारोपण, पर्यावरण संवर्धन, और गंगा सफाई से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न निर्देश जारी किए गए।

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल दो वेटलैंड भूमियां स्थित हैं। केंद्र सरकार की 'एक जनपद-एक वेटलैंड' योजना के अंतर्गत तहसील खेरागढ़ के नयाग्राम वेटलैंड का चयन किया गया है। इस वेटलैंड तालाब के सौंदर्यीकरण और संरक्षण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसी क्रम में दूसरी वेटलैंड भूमि अंगूठी तालाब को भी योजना में शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन वेटलैंड्स का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। बैठक में यमुना नदी के किनारे स्थित लक्ष्मी जी मंदिर के समीप घाट निर्माण कार्य पर भी चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने जिलाधिकारी महोदय से घाट का निरीक्षण कराने का अनुरोध किया, जिस पर सहमति जताई गई।

इसके अतिरिक्त, मेहताब पार्क के पीछे वाली साइड में पौधरोपण के संबंध में सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी महोदय ने इस पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसी सभी संभावित स्थानों पर वृक्षारोपण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में वृक्षारोपण अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, और विकास खंड स्तर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

video

Pages