27 फरवरी को आयेंगे प्रदेश के मा. मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

27 फरवरी को आयेंगे प्रदेश के मा. मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

27 फरवरी को आयेंगे प्रदेश के मा. मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

मा0 जनपद प्रभारी मंत्री नवीन सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर मीडिया बंधुओं के साथ करेंगे प्रेस वार्ता।

मा0 प्रभारी मंत्री टाटा ग्राउण्ड, निकट जी०पी० पैलेस होटल, फतेहाबाद रोड पर ताज महोत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे प्रतिभाग।

आगरा:-प्रदेश के मा. मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
मा0 जनपद प्रभारी मंत्री दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः30 बजे गीत गोविन्द वाटिका जोनिल पार्क, ताज नगरी फेस-2, में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अन्तर्गत कराये गये पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करेगें। तत्पश्चात मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी पूर्वान्ह् 11ः10 बजे ताज महोत्सव पण्डाल, टाटा ग्राउण्ड, निकट जी०पी० पैलेस होटल, फतेहाबाद रोड पर ताज महोत्सव के अन्तर्गत मीडीया में तकनीकी विकास एवं प्रमाणिकता विषय पर आयोजित अधिवेशन/संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही मा0 प्रभारी मंत्री जी पूर्वान्ह् 12 बजे, सर्किट हाउस, सभागार में मा० जनप्रतिनिधिगणों/भाजपा एवं अन्य सहयोगी दलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ मा० मंत्री भेंट वार्ता करेंगे। तत्पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री अपरान्ह् 02ः15 बजे नवनिर्मित सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे तथा शाम 05ः15 बजे मा0 प्रभारी मंत्री जी मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद मा0 प्रभारी मंत्री जी शाम 06 बजे टाटा ग्राउण्ड, निकट जी०पी० पैलेस होटल, फतेहाबाद रोड पर ताज महोत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगें।
--------------------

video

Pages