आगरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आगरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात

आगरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात

आगरा ग्वालियर हाइवे पर ककुआ में स्थित राजेंद्र कुमार - प्रमोद कुमार ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसकर तिजोरी को ग्राइंडर से काटा और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी गायब कर ले गए हैं।

ज्वेलर्स के अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान को बंद करके चले गए थे। आज सुबह 11 बजे जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा हुआ था। तिजोरी कटी हुई थी और दुकान के पीछे की दो दीवारों में सेंध लगी हुई थी।

मौके से ग्राइंडर के ब्लेड और सब्बल मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है।

video

Pages