साइबर क्राइम सेल आगरा ने बचाए ₹98,000/-: फ्रॉड के शिकार हुए शिकायतकर्ता को वापस मिली पूरी रकम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

साइबर क्राइम सेल आगरा ने बचाए ₹98,000/-: फ्रॉड के शिकार हुए शिकायतकर्ता को वापस मिली पूरी रकम

साइबर क्राइम सेल आगरा ने बचाए ₹98,000/-: फ्रॉड के शिकार हुए शिकायतकर्ता को वापस मिली पूरी रकम

आगरा:-पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल ने एक बार फिर अपनी त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से शिकायतकर्ता अतुल कुमार पाठक के साथ हुए ₹98,000/- के फ्रॉड को सुलझाया और पूरी धनराशि वापस कराई।

जानकारी के अनुसार,शिकायतकर्ता के साथ जालसाजों ने बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड पीओपी रिडीम के नाम पर मोबाइल हैक कर ₹98,000/- का फ्रॉड किया था।

साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही:

साइबर क्राइम सेल, आगरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उ0नि0  सुधीर कुमार गौतम के नेतृत्व में सम्बन्धित बैंकों से सम्पर्क कर संदिग्ध खातों को फ्रीज/कैन्सल किया और सम्पूर्ण धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करायी।

शिकायतकर्ता की प्रतिक्रिया:

शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम सेल की कार्यशैली और तत्परता की भूरि-भूरी प्रशंसा करते हुए आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सुरक्षा अपील:

1. कस्टमर केयर नंबर की पुष्टि केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें।
2. अज्ञात कॉल पर बैंकिंग या ओटीपी जानकारी साझा न करें।
3. अज्ञात लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक करने से बचें।

धन बरामद कराने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 विमल कुमार, प्रभारी साइबर क्राइम सेल, आगरा।
2. उ0नि0 सुधीर कुमार गौतम, साइबर क्राइम सेल, आगरा।

video

Pages