आगरा के कावेरी मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

आगरा के कावेरी मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन

आगरा के कावेरी मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन

आगरा के कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक, पूजन, सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक टीएन अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल एवं अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल द्वारा भोले बाबा के अभिषेक एवं पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

मुख्य संरक्षक टीएन अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और शिवत्व को जागृत करने का अवसर है। भगवान शिव त्याग, तप और कल्याण के प्रतीक हैं। उनके अभिषेक और आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन का संचार होता है।

video

Pages