आगरा में स्ट्रीट फूड विकेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

आगरा में स्ट्रीट फूड विकेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आगरा में स्ट्रीट फूड विकेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आगरा के सूरसदन में रविवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से स्ट्रीट फूड विकेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्ट्रीट फूड विकेताओं को स्वच्छता, गुणवत्ता और ग्राहकों के साथ सौम्य व्यवहार के बारे में जागरूक करना था। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण प्रभाग) एफएसएसएआई अंकेश्वर मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, सहायक आयुक्त (खाद्य) उत्तर प्रदेश एफएसडीए सैयद शाहनाज हैदर आबिदी, एफएसएसएआई की प्रबंधक निमिशा तोमर तथा सहायक आयुक्त (खाद्य-II) उत्तर प्रदेश एफएसडीए महेंद्र श्रीवास्तव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री बघेल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रेहड़ी-पटरी वेंडरों को स्वच्छता, गुणवत्ता और ईमानदारी के साथ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की शपथ दिलाई तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

video

Pages