मिशन शक्ति टीम की सराहनीय पहल: भटकी मानसिक विक्षिप्त महिला को परिजनों से मिलाया
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों से मिलाया है। महिला छत्तीसगढ़ से भटककर आगरा पहुंची थी।
4 फरवरी, 2026 को डौकी मिशन शक्ति प्रभारी को सूचना मिली कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला थाना क्षेत्र में भटक रही है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने पहुंचाया।
थाने में महिला से पूछताछ की गई, जहां उसने अपना नाम सरज, पति ग्रामीण और पता ग्राम डिकरी, थाना खनबारा, जनपद सरगुजा, छत्तीसगढ़ बताया। पुलिस ने C-Plan, I-ST ऐप और अन्य माध्यमों का उपयोग कर जानकारी जुटाई और महिला के परिजनों से संपर्क किया।
परिजनों ने पुष्टि की कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने महिला को अस्थायी आश्रय प्रदान किया।