महिलाओं को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा:-थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम ने महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने और उन्हें अवैध असलाह से डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष उर्फ मनिया पुत्र मुकेश निवासी नगला अजीता, आवास विकास कॉलोनी, थाना जगदीशपुरा आगरा को सैन्ट्रल पार्क के आगे पुलिस बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया।