दहेज के लिए जलाकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

दहेज के लिए जलाकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज के लिए जलाकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा:-थाना कागारौल पुलिस टीम ने दहेज के लिए जलाकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी धीरज पुत्र गोर्वधन निवासी नगला आम थाना कागारौल आगरा को नगला परमाल नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की दहेज के लिए जलाकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना कागारौल पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 80/85/115(2)/352 बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

video

Pages