मा. अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ.प्र. डा0 बबीता सिंह चौहान ने नवीन सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
आगरा:- अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ.प्र. डा0 बबीता सिंह चौहान ने नवीन सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई की तथा महिला उत्पीड़न तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में 44 आवेदन प्राप्त हुए जिन पर संबंधित को प्रभावी कार्यवाही कर निस्तारण की आख्या उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। अधिकांश मामले घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, गुजारा भत्ता व पेंशन के रहे।
मा. अध्यक्ष महोदया ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल्द ही एक विशेष ऐप लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानें में शिकायत लेकर आने वाली पीड़ित महिलाओं की तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें बिना कारण के थाने के चक्कर न लगावाए जाएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी मौर्य, डीसीएनआरएलएम रंजन राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, जिला कौशल प्रबंधक अमित कुमार धाकरे, डिप्टी सीएमओ डॉ सुरेंद्र मोहन प्रजापति, एडिशनल डीपीआरओ, एसएचओ महिला थाना, उपनिरीक्षक थाना कागारौल, थाना ताजगंज, थाना लोहामण्डी, थाना डौंकी, थाना बाह, थाना बसई अरेला, थाना किरावली, थाना जैतपुर, थाना रकाबगंज, थाना हरीपर्वत, थाना शाहगंज, थाना जगनेर, थाना बसई जगनेर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।