आगरा में भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर ने उप निरीक्षक को निलंबित किया
आगरा:- पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार द्वारा भ्रष्टाचार हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना इरादतनगर पर नियुक्त उप निरीक्षक मानवेन्द्र गंगवार को निलंबित किया गया है।
कमिश्नरेट आगरा में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति जारी है, जिसके लिये टोल फ्री नम्बर 7839860813 जारी किया गया था । इस पर थाना इरादतनगर से सम्बन्धित एक शिकायत प्राप्त हुई। तथा शिकायत से सम्बन्धित ऑडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर आगरा द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लिया गया तथा शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उससे बातचीत की गयी।