जिलास्तरीय समिति की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में 07 मार्च को ई-लॉटरी प्रक्रिया होगी सम्पन्न
जिन कृषक बन्धुओं ने कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत कृषि यन्त्रों की बुकिंग की है वह कृषक बन्धु ई-लाटरी प्रक्रिया में करें प्रतिभाग, उठाएं लाभ
जनपद में 7 मार्च को कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी, किसान भाई पहुंचें विकास भवन
आगरा:-उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत जिन कृषकों द्वारा दिनांक-25.02.2026 से 04.03.2026 तक कृषि यंत्रों की विभागीय पोर्टल पर की बुकिंग की गयी है तथा लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने के कारण जिन कृषकों के टोकन कन्फर्म नहीं हुए हैं, ऐसे कृषकों के टोकन को कन्फर्म करने हेतु शासन द्वारा ई-लाॅटरी कराये जाने का प्रावधान है। जिस हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय समिति की उपस्थिति में दिनांक-07.03.2026 को सांय -4ः00 बजे से विकास भवन सभागार, संजय पैलेस, आगरा में ई-लाॅटरी की प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है जिन कृषक बन्धुओं ने कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत कृषि यन्त्रों की बुकिंग की है वह कृषक बन्धु ई-लाटरी प्रकिया में दिनांक-07.03.2026 को सांय-4ः00 बजे स्थान- विकास भवन सभागार संजय पैलेस, आगरा में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
--------------------