08 मार्च को “अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का विकास भवन में होगा आयोजन।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी बेटियों और बाल विवाह रोकने वाली महिलाओं का होगा सम्मान।
जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित।
आगरा:-जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने अवगत कराया है कि निदेशालय, महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं निदेशक महिला कल्याण/बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ०प्र० लखनऊ के अनुपालन में दिनांक 08 मार्च 2026 को ’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं/बालिकाओं को सम्मानित किया जाना है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है दिनांक 08 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे विकास भवन सभागार में जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में ’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जायेगा।
--------------