ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित कृषकों को मैसेज प्राप्त होते ही खिल उठे चहरे।
आगरा:- विकास भवन सभागार, आगरा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय समिति के समक्ष कृषकों की उपस्थिति में कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कृषकों का शासनदेशानुसार ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया है। ई-लॉटरी में चयनित कृषकों को सूचना उनके मोबाइल नम्बर पर पर भी प्राप्त हुयी। जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष में रू0 10000-00 से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रो जैसे कम्बाइन हार्वेस्टर ट्रैक्टर आपरेटैड (विदआउट टैक्टर)-02, मल्टी क्रॉप प्लांटर-01, मल्टी क्रॉप थ्रेसर-05, आयल मिल विद फिल्टर प्रेस-01, पोटैटो प्लांटर-02, रोटावेटर-01, स्ट्रा रीपर-01 एवं सुपर सीडर-02 कुल 15 के सापेक्ष कुल बुकिंग 40 की बुकिंग हुई, जिसके सापेक्ष 15 कृषि यंत्रो हेतु कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। चयन का मैसेज प्राप्त होने के उपरान्त चयनित कृषकों के चहरे प्रसन्नता से खिलखिला उठे। ई-लॉटरी के समय मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक केनरा बैंक, डी0एल0ई0सी0 के नामित सदस्य मोहन सिंह चाहर, हरीश कुमार दुबे, मान सिंह एवं सौरभ शर्मा सहित जनपद के सुदूर क्षेत्रों के लगभग 30 कृषकगण उपस्थित रहे।
------------------