आगरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष. दीवार निर्माण को लेकर जमकर चले लाठी डंडे 11 लोग घायल
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र स्थित गांव नगला बेहड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. दीवार निर्माण को लेकर दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ. हमले में दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हुए हैं. इधर गांव में अफरातफरी भी मच गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नगला बेहड़ में सरमन सिंह पुत्र डोंगर सिंह रहते हैं. सरमन सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपनी जमीन पर दीवार निर्माण कार्य करा रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के सुरेश पुत्र झम्मन सिंह व उनके परिजन वहां आ गए और दीवार निर्माण का विरोध करने लगे. देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी. जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।